30 सितंबर 2020 - 14:11
फ़ार्स की खाड़ी के तीन द्वीपों पर ईरान का स्वामित्व निश्चित हैः विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने संयुक्त राष्ट्र में इमारात के विदेश मंत्री के बयान के जवाब में कहा है कि बूमूसा, तुम्बे बुज़ुर्ग और तुम्बे कूचक द्वीपों पर ईरान का स्वामितत्व अटल है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने बुधवार को कहा कि इन तीनों द्वीपों पर ईरान का स्वामित्व अटल है और इसका इन्कार नहीं किया जा सकता। संयुक्त अरब इमारात के विदेश मंत्री शैख़ अब्दुल्लाह बिन ज़ायद ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन में ईरान पर आरोप लगाते हुए उसके तीन द्वीपों पर अपने स्वामित्व का दावा किया था। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि इस प्रकार के निराधार दावों से ईरान के स्वामित्व के अधिकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा और इसका कोई क़ानूनी मूल्य नहीं है।

 

सईद ख़तीबज़ादे ने इसी तरह कुछ देशों के आंतरिक मामलों में इमारात के विध्वंसक हस्तक्षेप और युद्ध भड़काने में उसकी सक्रिय सम्मिलिति की निंदा करते हुए कहा कि अवैध, युद्ध प्रेमी और संकट पैदा करने वाले ज़ायोनी शासन से संबंध स्थापित करने का अबू धाबी के समझौते ने इमारात को पश्चिमी एशिया में संकट के एक भाग में बदल दिया है।